हिमाचल प्रदेश किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था युवक, लोगों ने खंबे में बांध कर की पिटाई

690
हिमाचल प्रदेश किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था युवक, लोगों ने खंबे में बांध कर की पिटाई

हिमाचल प्रदेश के UNA जिले के थाना हरोली के तहत भंडियारा में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई करने का सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि करीब 30 मिनट तक बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की गई, इस दौरान बाजू भी टूट गई है।

मिली जानकारी से पता चला है कि पीड़ित पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसको 3 व्यक्तियों ने बांधकर पीटा  |   जहां पर दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज करवाई गई है और कहा गया है कि एक नाबालिग लड़की को छेड़ रहा था पुलिस में है पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है

मिली जानकारी से पता चला है कि आकाश कुमार निवासी दुलैहड़ ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च को वो उद्योग में काम करने के बाद घर लौट रहा था। साइकिल से घर आते हुए भंडियारा पहुंचने पर उसे रोका गया। बिजली के खंभे से बांध दिया गया और डंडे, मुक्का, लातों से पिटाई की गई। बाजू पर डंडा लगने से उसकी बाजु भी टूट गई। आकाश का आरोप है कि करीब आधा घंटा बांधकर बुरी तरह से पीटा।